Credit Card: क्रेडिट कार्ड लेने से पहले ज्यादातर लोग उसकी सालाना fees के बारे में जरूर सोचते हैं। कई बार कार्ड लेते समय बैंक की तरफ से fees माफ होने की बात कही जाती है, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के कारण charge लग जाता है। ऐसे में अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कभी-कभार ही करते हैं, तो सालाना fees देना आपको नुकसान का सौदा लग सकता है। एजेंट ने कार्ड देते वक्त तो बड़ी मीठी-मीठी बातें कीं, लेकिन साल पूरा होते ही बैंक ने चुपचाप ₹1000 का charge काट लिया। अब अगर आप रोज़-रोज़ कार्ड स्वाइप नहीं करते, तो हर साल इतने पैसे भरना सच में जेब पर भारी लगता है।
लेकिन अब ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। आजकल कई बड़े बैंक ऐसे ‘लाइफटाइम फ्री’ क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं, जिनमें न तो कार्ड बनवाने की कोई fees है और न ही हर साल रिन्यूअल का कोई झंझट। सीधा हिसाब है—कार्ड भले ही महीनों तक आपके पर्स में यूं ही पड़ा रहे, आपकी जेब से एक रुपया भी नहीं कटेगा। ऊपर से जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, बिजली-पानी के बिल भरेंगे या कहीं घूमने जाएंगे, तो कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा अलग से मिलेगा।
आज हम ऐसे ही कुछ बेहतरीन लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बात करेंगे जो अभी सबसे ज्यादा फायदे के सौदे हैं। साथ ही, मैं आपको इन्हें घर बैठे अप्लाई करने का सबसे सीधा और आसान तरीका भी बताऊंगा।
आखिर Lifetime Free Credit Card होता क्या है?
लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड ऐसे कार्ड होते हैं जिन पर बैंक जॉइनिंग fees और सालाना रिन्यूअल fees नहीं लेता। हालांकि, कार्ड इस्तेमाल करने पर लेट पेमेंट, कैश विड्रॉल या दूसरी सेवाओं के लिए शुल्क देना पड़ सकता है।आमतौर पर जब आप कोई normal Credit card. लेते हैं, तो bank हर साल एक तय cost काटता है। कुछ card.s में ये शर्त होती है कि अगर आप साल भर में ₹1 lakh या ₹2 lakh खर्च कर देंगे, तो charges माफ हो जाएगी।
इन कार्डों में सालाना fees की चिंता नहीं रहती, इसलिए कम खर्च करने वाले लोग भी इन्हें अपने पास रख सकते हैं। आप चाहे महीने में ₹500 खर्च करें या ₹50,000, bank आपसे सालाना charges के नाम पर कुछ नहीं मांगेगा। पहली बार card. लेने वालs और middle क्लास फैमिली के लिए ये card. सबसे बेस्ट रहते हैं।
भारत के टॉप 5 बेस्ट Lifetime Free Credit Cards
नीचे दी गई table से आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन सा card. आपकी need के हिसाब से सबसे सही बैठेगा:
नीचे दी गई टेबल से आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन सा कार्ड आपकी जरूरत के हिसाब से सबसे सही बैठेगा:
| क्रेडिट कार्ड का नाम | जॉइनिंग फीस | मुख्य फायदा | किसके लिए बेहतर है? |
|---|---|---|---|
| IDFC FIRST Millennia | ₹0 | ऑनलाइन शॉपिंग पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स और फ्री रेलवे लाउंज | रोजमर्रा की खरीदारी करने वालों के लिए |
| Amazon Pay ICICI Card | ₹0 | Amazon पर खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक | Amazon से ज्यादा खरीदारी करने वालों के लिए |
| AU Bank LIT Credit Card | ₹0 | जरूरत के अनुसार फीचर्स चालू या बंद करने की सुविधा | कस्टमाइज्ड कैशबैक और लाउंज सुविधाएं चाहने वालों के लिए |
| Kotak 811 Dream Different | ₹0 | FD के बदले क्रेडिट कार्ड की सुविधा | पहली बार कार्ड लेने वालों और बिना नियमित सैलरी वालों के लिए |
| IndusInd Legend Card | ₹0 | वीकेंड पर डबल रिवॉर्ड पॉइंट्स और BookMyShow ऑफर | मूवी और वीकेंड पर बाहर घूमने के शौकीनों के लिए |
नोट: ₹0 फीस और बताए गए सभी फायदे बैंक की मौजूदा शर्तों के अनुसार जांच लें। विशेष रूप से लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड और लाइफटाइम फ्री ऑफर की पात्रता की पुष्टि जरूरी है।
Amazon Pay ICICI Credit Card
अगर आपके घर का राशन, कपड़े या फोन सब कुछ Amazon से ही आता है, तो आँख बंद करके इस Credit Card के लिए अप्लाई कर दीजिए। लाइफटाइम फ्री है, तो एक पैसा भी जेब से नहीं जाना। बस एक बात का ध्यान रखिएगा—अगर आपके पास Prime मेंबरशिप है तो सीधा 5% वापस मिल जाता है, वरना 3% तो कहीं नहीं गया। बाकी बाहर किसी दुकान या पेट्रोल पंप पर भी कार्ड घिसेंगे तो 1-2% मिल ही जाता है। मुझे इसकी सबसे बढ़िया बात ये लगती है कि पॉइंट्स को कैश कराने का कोई झंझट ही नहीं है। महीने के आखिर में सारा कैशबैक अपने आप Amazon Pay वॉलेट में आ जाता है, जिससे आराम से बिजली का बिल या मोबाइल रिcharge हो जाता है।
IDFC FIRST Millennia Credit Card
देखो यार IDFC बैंक के इस वाले कार्ड की सबसे बढ़िया की चीज़ ये है कि इसके ना रिवॉर्ड पॉइंट्स की कोई भी एक्सपायरी डेट होती ही नहीं है। मतलब जब भी आपको फुर्सत हो जब भी मन करे , इन्हें शॉपिंग या वाउचर के लिए यूज़ कर सकते हो । बाकी ट्रेन से सफर करने वालों को भी इसमें बहुत ही फायदा मिलता है, क्योंकि साल में 16 बार तो रेलवे लाउंज फ्री में यूज़ करने का मौका मिलता है। वेसे भीड़-भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार करने से तो कई गुना बेहतर है कि जेसे आप लाउंज में बैठकर आराम से नाश्ता करें। दूसरी मजेदार बात ये कि बैंक अपनी शर्तें काफी साफ़ रखता है और बकाया बिल पर इंटरेस्ट रेट (Interest rate) भी बाकी बैंकों से कम लेता है।
AU Bank LIT Credit Card
Credit Card : अब क्रेडिट कार्ड से भुगतान होगा महंगा, 1 जून से बदलेंगे नियम
इस वाले Credit Card में बैंक खुद तरफ से कोई जोर जबरदस्ती नहीं करता, इसमे सारा कंट्रोल आपके हाथ में होता है। कार्ड तो वैसे लाइफटाइम भी फ्री ही है, लेकिन आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसमें फीचर्स addकर सकते हो या हटा सकते हैं। जैसे मान लो की किसी महीने आपको एयरपोर्ट लाउंज चाहिए या ग्रोसरी पर 5% कैशबैक भी लेना है, तो इनकी ऐप से बस उतने दिनों के लिए वो प्लान ऑन कर लीजिए। ज़रूरत खत्म होते ही उसे बंद कर दें, ताकि फालतू के chargeेस न कटें।
IndusInd Bank Legend Credit Card
पहले इस Credit Card को लेने के लिए अच्छी-खासी fees चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब बैंक इसे कई लोगों को बिना किसी charge के लाइफटाइम फ्री दे रहा है। अगर वीकेंड पर दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनता रहता है, तो BookMyShow से टिकट बुक करने पर एक के साथ एक टिकट फ्री मिल जाती है। साथ ही, शनिवार और रविवार को बाहर खाना खाने या शॉपिंग करने पर आम दिनों के मुकाबले डबल पॉइंट्स मिलते हैं।
Kotak 811 Dream Different Credit Card
कई बार ऐसा होता है कि आप खुद का छोटा-मोटा काम करते हैं या आपके पास सैलरी स्लिप नहीं होती। ऐसे में नया सिबिल स्कोर (CIBIL) होने की वजह से बैंक Credit Card देने से मना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है, तो ये कार्ड आपके लिए ही बना है। बस कोटक बैंक में ₹10,000 या ₹15,000 की एक छोटी सी FD करवा लीजिए, और उसके बदले ये Credit Card मिल जाएगा। आपकी FD पर ब्याज अलग से मिलता रहेगा। बस 6 महीने तक समय पर इसका बिल भरते रहिए, आपका सिबिल स्कोर खुद-ब-खुद 750 के पार चला जाएगा।
कार्ड अप्लाई करने से पहले इन 3 बातों का ध्यान जरूर रखें
सबसे पहले अपना CIBIL स्कोर देखें
अप्लाई करने से पहले एक बार अपना सिबिल स्कोर जरूर चेक कर लें। अगर स्कोर 750 या उससे ऊपर है, तो मान के चलिए कि बिना किसी इनकम प्रूफ के भी बैंक आपको ये कार्ड आसानी से दे देगा।
छुपी हुई शर्तों को नज़रअंदाज़ न करें
लाइफटाइम फ्री का मतलब सिर्फ इतना है कि आपसे सालाना fees नहीं ली जाएगी। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप बिल देर से भरें या कार्ड से ATM जाकर कैश निकाल लें। ऐसा करने पर भारी ब्याज और लेट fees तो लगेगी ही। बेहतर यही है कि कार्ड मिलते ही ऐप में ऑटो-डेबिट (Auto-debit) चालू कर लें, ताकि तारीख निकलने का झंझट ही न रहे।
सीधे बैंक की वेबसाइट से ही अप्लाई करें
बाहर किसी एजेंट के चक्कर में पड़ने से अच्छा है कि आप खुद बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें। आजकल सब कुछ डिजिटल है—वीडियो KYC के ज़रिए घर बैठे 10 मिनट में अप्रूवल मिल जाता है और 4-5 दिन में Credit Card आपके घर डिलीवर हो जाता है।
लोगों के मन में आने वाले कुछ आम सवाल (FAQs)
क्या सच में लाइफटाइम फ्री कार्ड पर एक रुपया भी नहीं कटता?
बिल्कुल, कार्ड बनवाने की fees और हर साल लगने वाला रिन्यूअल charge इसमें जीरो होता है। बस आपको अपना बिल समय पर चुकाना होगा और एटीएम से कैश निकालने से बचना होगा, वरना पेनल्टी लग सकती है।
बिना सैलरी स्लिप के यह कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है?
अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है, या जिस बैंक में आपका खाता है वहां आप अच्छा बैलेंस रखते हैं, तो बैंक खुद आपको ‘प्री-अप्रूव्ड’ (Pre-approved) ऑफर दे देते हैं। इसके अलावा आप छोटी सी FD करवाकर भी कार्ड ले सकते हैं।
पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों के लिए कौन सा ऑप्शन सही रहेगा?
अगर आप पहली बार कार्ड ले रहे हैं, तो Amazon Pay ICICI या IDFC FIRST Millennia से शुरुआत कर सकते हैं। इनका ऐप चलाना काफी आसान है और इनकी पॉलिसी भी एकदम साफ़-सुथरी है।
क्या एक साथ दो-तीन लाइफटाइम फ्री कार्ड रखना ठीक है?
हां, इसमें कोई बुराई नहीं है। अलग-अलग बैंकों के 2 या 3 फ्री कार्ड रखने से आपकी कुल खर्च करने की लिमिट बढ़ जाती है। साथ ही, जब Amazon या Flipkart पर बड़ी सेल आती है, तो अलग-अलग बैंक कार्ड्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का पूरा फायदा उठाया जा सकता है।
keywords: Lifetime Free Credit Card, Best Credit Cards, Cashback Credit Card, Zero Annual Fee, Credit Card Offers, IDFC Credit Card, Amazon Pay ICICI Card