Term Insurance: तो आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे Term insurance की, कि आजकल परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी क्यों है? और इसके फायदों के बारे में बात करेंगे, और इसके कितने प्रकार होते हैं, इसके बारे में भी जानेंगे।
आज के टाइम में जो परिवार की जिम्मेदारियां हैं, वह पहले के टाइम से बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इनमें घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, होम लोन वगैरह और बाकी की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने बहुत ज्यादा खर्चा हो जाता है। तो ऐसे में अगर फैमिली में कमाने वाले व्यक्ति को दुर्भाग्यवश कुछ हो जाए, तो घर की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है। और इसी दिक्कत से बचने के लिए हम लोग यूज करते हैं Term insurance का, जो कि आज के टाइम में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रखा है।
यह एक ऐसा लाइफ insurance प्लान है कि जिसमें जो पॉलिसी लेता है, अगर पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की उस पॉलिसी की अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो जो बीमा कंपनी है, वह उस परिवार को एक तय राशि देती है, जो कि पॉलिसी में लिखी गई होती है। तो इससे क्या फायदा होता है कि उस policyholder के परिवार को उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद अचानक से पैसों की प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ता। और सबसे बढ़िया बात यह है कि आजकल Term insurance में कम प्रीमियम देकर भी ज्यादा का बीमा कवर लिया जा सकता है।
तो आइए, हम इस आर्टिकल में जानते हैं कि Term insurance क्या होता है, यह कैसे काम करता है, और इसको खरीदने से पहले हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Term insurance प्लान क्या होता है?
तो हम बात करते हैं Term insurance की, जो एक तरह की लाइफ insurance पॉलिसी होती है, जिसको एक लिमिटेड टाइम के लिए खरीदते हैं। इसमें जो policyholder होता है, उसको हर साल प्रीमियम जमा करवाना पड़ता है। जैसे कि किसी व्यक्ति ने पॉलिसी ले रखी है, और उस पॉलिसी के चल रही अवधि के बीच उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो जो कंपनी होती है, वह उसके परिवार को (जो उसका नॉमिनी होता है) एक तय राशि, जो बीमे की राशि होती है, उसका भुगतान करती है।
मान लो आपने ₹1 करोड़ का Term insurance ले लिया, और इसके लिए आप हर साल एक निर्धारित प्रीमियम भरते हैं। तो अगर उस प्रीमियम को भरते-भरते अभी अवधि पूरी नहीं हुई है, और उस अवधि के बीच में ही उस policyholder की (मतलब जिसने पॉलिसी ली थी) डेथ हो जाती है, तो पॉलिसी की शर्तों के अकॉर्डिंग परिवार को वे सारे ₹1 करोड़ मिल जाते हैं। अगर पूरा प्रीमियम भरे बिना बीच में डेथ हो जाती है, तो भी उसके परिवार को सारे के सारे पैसे, मतलब ₹1 करोड़ मिल जाते हैं।
तो ऐसे में परिवार का खर्चा चल जाता है। अगर उस policyholder के बच्चे हैं, तो उनकी पढ़ाई पूरी हो जाती है, उसमें प्रॉब्लम नहीं आती। अगर कोई लोन वगैरह चल रहा है, तो उसको भी चुकाने में मदद मिल जाती है। आमतौर पर सामान्य Term insurance की पॉलिसी में, अगर उसका टाइम पूरा होने तक बीमा लिया हुआ व्यक्ति जीवित रहता है, तो उसको कोई मैच्योरिटी राशि नहीं मिलती है। हालांकि, ‘रिटर्न ऑफ प्रीमियम’ वाले प्लान में यह सुविधा अलग हो सकती है।
Term insurance कैसे काम करता है?
Term insurance का जो पूरा सिस्टम है, वह काफी इजी होता है। सबसे पहले आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी बीमे की राशि और पॉलिसी को चुन सकते हो, और इसके बाद कंपनी आपकी स्वास्थ्य की जानकारी लेती है। इसके बाद कंपनी आपकी उम्र, आपके स्वास्थ्य और बाकी की सारी जरूरी जानकारी देखती है, और फिर वह आपके अकॉर्डिंग एक प्रीमियम और एक पॉलिसी तय करती है।
उस पॉलिसी के लिए आपको हर महीने या फिर उनके निर्धारित समय में एक प्रीमियम जमा करवाना पड़ता है। अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान, मान लो पॉलिसी चल रही है, पूरी नहीं हुई है, और बीच में ही जिसने पॉलिसी ली है उसकी मृत्यु हो जाती है, तो जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसका जो नॉमिनी होगा, वह कंपनी के पास क्लेम कर सकता है। सभी डॉक्यूमेंट्स और पॉलिसी की शर्तें पूरी होने पर कंपनी उसको सारी बीमा राशि का भुगतान कर देती है। मतलब उसने जितने का बीमा लिया हुआ था, वह सारी राशि उस नॉमिनी को मिल जाती है।
और वहीं पर अगर बात करें पॉलिसी की पूरी अवधि तक जीवित रहने की, मतलब कि अगर वह व्यक्ति पूरी पॉलिसी खत्म होने तक जीवित रहता है, तो आमतौर पर टर्म प्लान में पैसा वापस नहीं मिलता है। इसलिए इसको मुख्य रूप से इसलिए खरीदा जाता है कि अगर मान लो कोई इंसान मर जाता है, तो वह सोचता है कि उसके मरने के बाद उसकी फैमिली की केयर कौन करेगा, उसका खर्चा-पानी कैसे चलेगा। अगर बाय चांस उसे कुछ हो जाता है, तो बाद में उसकी फैमिली को कौन देखेगा—इसलिए लोग Term insurance प्लान को खरीदते हैं।
Term insurance कितने प्रकार के होते हैं?
आइए अब बात करते हैं कि Term insurance के प्रकार कितने होते हैं। आजकल मार्केट में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से काफी तरह के Term insurance आ गए हैं। मतलब हर एक पॉलिसी की, हर एक प्लान की अपनी ही एक खासियत होती है, खास बात होती है। तो सबसे पहले बात करते हैं हम इसके प्रकारों के बारे में।
लेवल Term insurance प्लान
यह सबसे सामान्य Term insurance प्लान है। इसमें क्या होता है कि पॉलिसी की जो पूरी टाइमलाइन होती है, उस पूरी टाइमलाइन के दौरान बीमा राशि उतनी ही रहती है। मतलब एक जैसी रहती है, एकसार रहती है। साथ ही जो इसकी शर्तें होती हैं, उसके अनुसार जो प्रीमियम होता है, वह भी सेम रहता है। मान लो कि आपने ₹50 लाख का टर्म प्लान लिया है, तो पॉलिसी की जो पूरी टाइमलाइन है, उसमें उसका डेथ कवर ₹50 लाख ही रहेगा, कम-ज्यादा नहीं होगा।
इंक्रीजिंग Term insurance प्लान
इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में टाइम के साथ जो बीमा राशि होती है, वह बढ़ जाती है। इसका फायदा उन लोगों को मिल जाता है जिनको लगता है कि आने वाले टाइम में, आने वाले सालों में जो फैमिली का खर्चा है, बच्चों की फीस हो गई और भी तरह-तरह की आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। तो इसमें क्या होता है कि जो बीमा की राशि होती है, वह बढ़ जाती है। जबकि बीमा राशि बढ़ने की सीमा और प्रीमियम दोनों कंपनी की शर्तों के अनुसार अलग-अलग भी हो सकते हैं।
डिक्रीजिंग Term insurance प्लान
इस प्लान में क्या होता है कि हर साल जो बीमा राशि है, वह बढ़ने की बजाय कम होती है। यह खासतौर पर मेनली उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जिन पर होम लोन वगैरह या फिर कोई ईएमआई या कर्ज चल रहा हो। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। मतलब कि जैसे-जैसे आपका लोन कम होता जाएगा, वैसे-वैसे आपका जो बीमे का कवर है, वह भी कम हो जाएगा। तो इसमें बहुत ज्यादा फायदा मिल जाता है।
रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान
इस प्लान में क्या होता है कि अगर जिस बंदे ने पॉलिसी ली है, वह पॉलिसी की पूरी अवधि तक जिंदा रहता है, उसकी मृत्यु नहीं होती है, तो पॉलिसी की शर्तों के अकॉर्डिंग जो policyholder होता है, उसको पूरा का पूरा प्रीमियम वापस मिल जाता है। मतलब कि इस तरह के प्लान का जो प्रीमियम होता है, वह सामान्य Term insurance से थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
Convertible term plan.
इस तरह के प्लान में क्या होता है कि जो हम Term insurance को किसी दूसरी तरह की, जैसे लाइफ insurance पॉलिसी में चेंज करना हो, तो उसको चेंज करने का ऑप्शन मिल जाता है। मतलब कि हम अगर आने वाले टाइम में Term insurance को लाइफ insurance पॉलिसी बनाना चाहते हैं, तो वह हम बना पाते हैं इस टर्म कन्वर्टिबल टर्म प्लान में। और यह सुविधा हर कोई कंपनी हर पॉलिसी में नहीं मिलती है। इसलिए अगर कोई पॉलिसी खरीद रहा है और वह चाहता है कि Term insurance को हम लाइफ insurance पॉलिसी में चेंज कर पाएं आने वाले समय में, तो यह चीज पॉलिसी लेने से पहले एक बार जरूर देख लेनी चाहिए।
Term insurance लेना क्यों जरूरी है?
देखिए, आज के टाइम में परिवार की जो आर्थिक जिम्मेदारियां हैं, वह बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं, महंगाई बढ़ चुकी है। तो ऐसे में अगर कमाने वाला व्यक्ति जो है, वह एक है और अगर दुर्भाग्यवश उसके साथ कोई अनहोनी हो जाती है, उसकी मृत्यु हो जाती है या फिर उसे कुछ हो जाता है, तो जो उसका पीछे का परिवार है, उसकी बीवी, बच्चों का, उन पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ सकता है। तो ऐसे में लोग इन सब चीजों से बचने के लिए, अपने परिवार के भविष्य के लिए इस तरह के Term insurance प्लान लेते हैं ताकि उनके परिवार को आने वाले टाइम में उनके ना होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Term insurance लेने के कुछ बड़े फायदे हैं
How To Get Students Loan USA April 2025
परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल जाती है। अगर परिवार में कमाने वाला जो व्यक्ति दुर्भाग्यवश उसे कुछ हो जाता है, तो उसके जो बीवी, बच्चों को घर चलाना मुश्किल हो सकता है। तो ऐसे में Term insurance बहुत काम आता है जो उसकी फैमिली की केयर करता है, जो उनको आर्थिक सहारा देता है।
लोन चुकाने में मिलेगी मदद
अगर किसी व्यक्ति ने लोन लिया हुआ है किसी दूसरे काम के लिए, अगर घर बनाने के लिए, कार बनाने के लिए या किसी और काम के लिए, तो बाय चांस उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उस यह तो है नहीं कि उसका लोन माफ हो जाएगा। तो वह लोन जो उसने लिया हुआ है, वह उसके परिवार पर, उसके परिवार की जिम्मेदारी बन जाती है। तो ऐसे में उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। तो इसी समय में काम आता है Term insurance का डेथ बेनिफिट इस कर्ज को चुकाने में हेल्प करता है।
कम प्रीमियम में ज्यादा कवर
Term insurance की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ना दूसरे जैसे कि लाइफ insurance प्रोडक्ट्स के मुकाबले बहुत कम प्रीमियम में बहुत ज्यादा बीमा राशि मिल जाती है। मतलब पैसे भी कम देने पड़ते हैं और बीमा राशि भी अच्छी खासी मिल जाती है, जबकि प्रीमियम जो होता है वह आपकी उम्र, आपकी पॉलिसी की शर्तों, स्वास्थ्य और दूसरी ज़रूरी बातों पर निर्भर करता है। बच्चों के भविष्य की चिंता कम होगी। अगर आपके छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनकी जो पढ़ाई है और घर के दूसरे खर्चों की जिम्मेदारी भी आपके ऊपर ही होती है, तो ऐसे में जो Term insurance है वह आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता है, जो आपके भविष्य की चिंता को थोड़ा कम कर देगा। Term insurance में मिलने वाली जो रकम होती है वह बच्चों के भविष्य और बाकी खर्चों, लोन वगैरह में बहुत मददगार साबित होती है। Term insurance की खास विशेषताएं: Term insurance खरीदने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। इन बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि ज़्यादा बीमा कवर। अपनी ज़रूरत और अपने बजट के हिसाब से हम बीमा राशि डिसाइड कर सकते हैं।
लंबी पॉलिसी अवधि
अगर मान लो अलग-अलग प्लान में कई-कई वर्षों तक, मतलब अलग-अलग प्लान में कई वर्षों की सिक्योरिटी मिल जाती है, जैसे कि आपको कितने साल तक का कवर लेना है और कितने टाइम तक आपको यह पॉलिसी चलानी है। डेथ बेनिफिट: पॉलिसी अवधि के दौरान अगर बीमा धारक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पीछे उसकी फैमिली, उसके नॉमिनी को वह सारी बीमा राशि मिल जाती है।
अतिरिक्त राइडर्स
ज़रूरत के हिसाब से एक्सीडेंटल डेथ, क्रिटिकल इलनेस या प्रीमियम वेवर जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट भी लिए जा सकते हैं, जो कंपनी पॉलिसी धारक को उपलब्ध करवाती है। प्रीमियम भुगतान के विकल्प: मान लो कई कंपनियां आजकल कंपनियां सालाना, तिमाही, छमाही, मासिक भुगतान का भी विकल्प देती हैं। मान लो अगर कोई व्यक्ति हर महीने देना नहीं चाहता, तो वह तीन महीने में या फिर छह महीने में या फिर साल का एक ही बार बीमे का जो प्रीमियम होता है वह दे सकता है। तो यह भी काफी अच्छा विकल्प है। और ध्यान रखें कि हर राइडर की अलग-अलग शर्तें और अतिरिक्त लागत भी हो सकती है।
निष्कर्ष:
आजकल परिवार में इकोनॉमिक सिक्योरिटी के लिए Term insurance बहुत ज्यादा जरूरी हो सकता है और यह फायदेमंद भी बहुत है। ज्यादातर तो उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके ऊपर अपना पूरा घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई, लोन चुकाने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां हैं और कमाने वाला व्यक्ति सिर्फ एक ही है। तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि कम प्रीमियम में हमें Term insurance में ज्यादा बीमा कवर मिल जाता है और पॉलिसी खरीदने वाले अपनी जरूरत के अकॉर्डिंग अपनी बीमा राशि तय भी कर सकते हैं और अलग-अलग कंपनियों के जो प्लानस होते हैं उनको कंपेयर कर सकते हैं। सिर्फ कम प्रीमियम देख के पॉलिसी नहीं खरीदनी चाहिए बल्कि कंपनी का क्लेम रिकॉर्ड, पॉलिसी की जो टाइमिंग है और उससे मिलने वाला कवर सभी चीजें अच्छी तरह देखकर उसके बाद ही हमें डिसीजन लेना चाहिए और सही Term insurance आपके ना होने पर आपकी फैमिली को अच्छा कवर दे सके, उनकी मदद कर सके।
Health Insurance : इलाज के समय नहीं होगी दिक्कत, बस इंश्योरेंस लेते समय रखे इन बातों का ध्यान